spot_img
spot_img
HomeझारखंडRanchi Civil Court Working Time Change: रांची सिविल कोर्ट के समय में...

Related Posts

Ranchi Civil Court Working Time Change: रांची सिविल कोर्ट के समय में बदलाव, 13 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा कोर्ट, बीच में आधे घंटे का लंच ब्रेक

रांची: रांची सिविल कोर्ट के कार्य समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी नए टाइम टेबल के अनुसार, 13 अप्रैल (सोमवार) से अदालत का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है।

न्याययुक्त ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

इस संबंध में न्याययुक्त द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए समय के अनुसार अब सभी न्यायिक कार्य इसी निर्धारित शेड्यूल के तहत संपन्न किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य कोर्ट की कार्य प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाना है।

पहले 7 बजे से चल रही थी मॉर्निंग कोर्ट

उल्लेखनीय है कि रांची सिविल कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग शेड्यूल पर कार्य कर रहा था। उस दौरान अदालत का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित था। वहीं, सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक भोजनावकाश दिया जाता था।

नए शेड्यूल से कार्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

अब नए आदेश के तहत कार्य अवधि और लंच ब्रेक के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सुचारु बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read : Ranchi PLFI Envelope Panic: बिजली ऑफिस में ‘पीएलएफआई’ लिखा लिफाफा मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Latest Posts