spot_img
spot_img
Homeबड़ी खबरेंJugsalai Nagar Parishad Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की...

Related Posts

Jugsalai Nagar Parishad Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी, रिंकू सिंह ने जाना उनकी सास का हाल-Video

Jamshedpur/Jharkhand : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के बाद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर के घर जाकर मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार की सुबह जुगसलाई के नया बाजार स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि परिस्थिवश वह जनता के प्रति अपना कर्तव्य नहीं निभाने पाएंगी। अभी वे चुनाव प्रचार भी नहीं कर पा रही हैं। इसलिए अपने प्रति मतदाताओं के विश्वास का सम्मान करते हुए जसप्रीत कौर ने किसी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

क्या है वजह?

जसप्रीत कौर ने बताया कि उनकी माता जी (सास) को असाध्य बीमारी है। दिन में उन्हें पांच-छह बार ऑक्सीजन देना पड़ता है। यह आईएलओ ऐसी बीमारी है, जो लाखों में किसी एक व्यक्ति को होती है। ऐसे घर संभालना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस परिस्थिति में एक अध्यक्ष के रूप में वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगी। इसलिए चुनावी मैदान से अपनी दावेदारी वापस लेने का निर्णय लिया है।

रिंकू सिंह ने जसप्रीत कौर की सास का हाल जाना

जसप्रीत कौर द्वारा दावेदारी छोड़ने की घोषणा के बाद जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह उनके घर पहुंचीं। वहांं जसप्रीत कौर से मिल कर उनका और उनकी सास का हाल जाना। साथ ही उनकी सास से मिल कर आशीर्वाद लिया एवं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान रिंकू सिंह की समर्थक उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें : Jugsalai Municipal Election 2026 : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह की हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

Latest Posts