spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Municipal Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए...

Related Posts

Jamshedpur Municipal Election 2026 : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिंह भाजपा समार्थित उम्मीदवार

  • नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही जमशेदपुर में तेज हुई सियासी हलचल, मानगो मेयर पद के लिए संध्या सिंह पार्टी समार्थित प्रत्याशी

Jamshedpur/Jharkhand : राज्य में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही जमशेदपुर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इन दोनों ही अहम सीटों पर मजबूत महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

जुगसलाई नगर परिषद, अध्यक्ष पद : भाजपा ने जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए प्रतिष्ठित व्यवसायी व भाजपा नेता गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है।

मानगो नगर निगम, मेयर पद : वहीं, मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की धर्मपत्नी संध्या सिंह के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है।इन दोनों नामों की घोषणा के बाद जुगसलाई और मानगो में चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

रिंकू सिंह का विकास विजन : बिजली, पानी और शिक्षा पर फोकस

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जुगसलाई से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपना स्पष्ट रोडमैप सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनहित सर्वोपरि है और वे जुगसलाई को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रिंकू सिंह की प्राथमिकताएं

बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना : जुस्को (JUSCO) के माध्यम से घर-घर बेहतर बिजली और पानी की आपूर्ति, जर्जर बिजली तारों को बदल

शिक्षा व्यवस्था में सुधार : जुगसलाई में महिला कॉलेज की स्थापना, आरपी पटेल स्कूल सहित सरकारी विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार

सफाई और पार्किंग व्यवस्था : शहर में रोजाना व्यवस्थित सफाई, वर्षों से लंबित पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान

पेयजल संकट से राहत : सफीगंज मोहल्ले में पिछले तीन वर्षों से जारी गंभीर जल संकट का समाधान, पेयजल की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर

आधुनिक जुगसलाई का सपना : स्ट्रीट लाइट और बच्चों के लिए पार्क

रिंकू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा और सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके तहत प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से जुगसलाई को एक आदर्श नगर परिषद बनाया जा सकता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, चुनावी मुकाबला रोचक

भाजपा द्वारा जुगसलाई और मानगो में महिला उम्मीदवारों के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों सीटों पर भाजपा का यह दांव चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है।

Latest Posts