spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरTata Motors Jamshedpur Protest : टाटा मोटर्स गेट पर स्थानीय युवाओं को...

Related Posts

Tata Motors Jamshedpur Protest : टाटा मोटर्स गेट पर स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता की मांग को लेकर प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मुख्य प्रवेश द्वार

  • स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर भड़का आक्रोश

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार को टाटा मोटर्स के मुख्य गेट पर स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व बंटी सिंह गुट ने किया, जिन्होंने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया।

गेट जाम से कंपनी संचालन प्रभावित

प्रदर्शन के कारण कंपनी के भीतर और बाहर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
गेट बंद होने से:

  • बी शिफ्ट के कर्मचारी अंदर प्रवेश नहीं कर सके
  • ए शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी के बाद बाहर नहीं निकल पाए
  • सैकड़ों कर्मचारी घंटों गेट पर फंसे रहे

इससे टाटा मोटर्स का उत्पादन कार्य भी प्रभावित हुआ।

कंपनी प्रबंधन और यूनियन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान “बंटी सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। बंटी सिंह ने कंपनी प्रबंधन और यूनियन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि, स्थानीय युवाओं और कर्मचारियों के बच्चों को रोजगार के अवसरों से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है| उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस बल तैनात, वार्ता से समाधान की कोशिश

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए:

  • टेल्को थाना पुलिस
  • गोविंदपुर थाना पुलिस
  • क्यूआरटी टीम

को मौके पर तैनात किया गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

पुलिस ने कहा—स्थिति पर नजर बनी हुई है

टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि, वहीं, टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Also Read : Ranchi University New VC : रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने संभाला पदभार, बिरसा मुंडा और डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Latest Posts