spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Crime Update: दूसरी पत्नी ने पति, सास और परिवार पर लगाए...

Related Posts

Jamshedpur Crime Update: दूसरी पत्नी ने पति, सास और परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, सोनारी थाने में दर्ज कराई शिकायत

  • शादी के बाद सामने आई पति की पहली शादी की सच्चाई

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में रहने वाली Hemlata Verma ने अपने पति Kunal Verma, सास रंजीता वर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ साजिश के तहत धोखे से शादी कराई गई, जबकि पति पहले से विवाहित था। महिला ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में आरोपित पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और कुणाल वर्मा को नोवामुंडी माइंस में सुपरवाइजर बताते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा। परिवार को भरोसा दिलाया गया कि शादी के बाद उनकी बेटी को सुखी और सुरक्षित जीवन मिलेगा। इसके बाद 2 दिसंबर 2024 को सोनारी स्थित आवास में दोनों की शादी कराई गई। पीड़िता के अनुसार शादी में लड़की पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद, लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात और अन्य घरेलू सामान दिए गए थे।

शादी के कुछ दिनों बाद शुरू हुई प्रताड़ना

हेमलता वर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। उन पर अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गर्भावस्था के दौरान घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उनके गहने भी छीन लिए गए। बाद में सामाजिक स्तर पर समझौते के दौरान लड़की पक्ष की ओर से एक लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्हें दोबारा ससुराल ले जाया गया।

Jamshedpur Crime Update: तंत्र-मंत्र और एक्सपायर्ड दवाइयां पिलाने का आरोप

शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल में तंत्र-मंत्र के नाम पर उन्हें जबरन जल, बेलपत्र, भभूत और एक्सपायर्ड दवाइयां पिलाई जाती थीं। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के अनुसार बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कुणाल वर्मा पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी Anjani Singh तथा एक बच्चा भी है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई कि अब उसी महिला के साथ मिलकर रहना होगा।

मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि कई बार उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को आरोपित पक्ष के लोग सोनारी स्थित उनके मायके पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। घटना के बाद उन्होंने एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।पीड़िता ने सोनारी थाना पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला और साजिश रचकर शादी कराने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Jamshedpur Crime Update: पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोनारी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Also Read: Jharkhand Medical College: डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Latest Posts