spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News: सब्जी विक्रेता की ईमानदारी बनी मिसाल, ढाई लाख का खोया...

Related Posts

Jamshedpur News: सब्जी विक्रेता की ईमानदारी बनी मिसाल, ढाई लाख का खोया सोने का गहना डॉक्टर को लौटाया

  • साकची सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान गुम हुआ था कीमती आभूषण, विक्रेता अहमद ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की अनूठी मिसाल

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची स्थित बसंत टॉकीज के समीप सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता की ईमानदारी ने लोगों का दिल जीत लिया। मंडी में खरीदारी के दौरान खोया करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण सुरक्षित वापस मिलने के बाद महिला डॉक्टर के चेहरे पर खुशी लौट आई। जिस आभूषण के मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, वह एक ईमानदार सब्जी विक्रेता की बदौलत उसके असली मालिक तक पहुंच गया।

Jamshedpur News: खरीदारी के दौरान गुम हुआ था सोने का गहना

जानकारी के अनुसार मानगो निवासी डॉ. आरती ने हाल ही में एक ज्वेलरी दुकान से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण खरीदा था। मंगलवार को वह अपनी कार से साकची सब्जी मंडी पहुंचीं। खरीदारी के दौरान जब वह पर्स से पैसे निकाल रही थीं, तभी उनका कीमती आभूषण अनजाने में कहीं गिर गया। कुछ देर बाद गहना गायब होने का एहसास होने पर उन्होंने मंडी और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

निराश होकर थाना पहुंचीं डॉक्टर

काफी तलाश के बावजूद जब गहना नहीं मिला तो डॉ. आरती चिंतित हो गईं। अंततः उन्होंने साकची थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्हें लगने लगा था कि अब उनका कीमती आभूषण वापस मिलना मुश्किल हो गया है।

Jamshedpur News: सब्जी विक्रेता अहमद ने दिखाई ईमानदारी

बुधवार को मंडी में सब्जी बेचने वाले अहमद को अपनी दुकान के पास एक सोने का आभूषण मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के ईमानदारी का परिचय देते हुए इसकी सूचना संबंधित लोगों और पुलिस को दी। इसके बाद साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की मौजूदगी में आभूषण की पहचान कर उसे डॉ. आरती को सौंप दिया गया।

गहना मिलने के बाद खिल उठा डॉक्टर का चेहरा

अपना खोया हुआ सोने का आभूषण सुरक्षित वापस पाकर डॉ. आरती बेहद खुश नज़र आईं। उन्होंने सब्जी विक्रेता अहमद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि अहमद ने यह साबित कर दिया है कि समाज में आज भी ईमानदार और नेकदिल लोग मौजूद हैं।

Jamshedpur News: स्थानीय लोगों ने की सराहना।

घटना के बाद मंडी के अन्य दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी अहमद की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अहमद का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह बताता है कि ईमानदारी आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

Also Read: Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की रफ्तार सुस्त, 24 जून तक 58 प्रतिशत कम हुई बारिश

Latest Posts