spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलRanchi News: 730 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी शिवकुमार देवड़ा...

Related Posts

Ranchi News: 730 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Ranchi News: 90 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए 14,325 करोड़ के फर्जी चालान बनाने और आईटीसी ठगी का है मामला; ईडी कर रही है जांच

Ranchi News: जमशेदपुर से जुड़े बहुचर्चित 730 करोड़ रुपये के जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फर्जीवाड़े और शेल कंपनियों के महाघोटाले के आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। मामले की गंभीर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अदालत में पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरव कुमार ने रखा।

Ranchi News: 90 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए 14,325 करोड़ के फर्जी चालान का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और जांच एजेंसियों के अनुसार, यह पूरा घोटाला शेल (फर्जी) कंपनियों के नाम पर जीएसटी आईटीसी से जुड़े अवैध लाभ लेने का है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों द्वारा 90 से अधिक फर्जी शेल कंपनियों का जाल बिछाया गया था। इन फर्जी कंपनियों के माध्यम से करीब 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान तैयार किए गए, जिसके आधार पर 730 करोड़ रुपये से अधिक के अनुचित जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का फर्जी दावा ठोककर सरकारी राजकोष को चूना लगाया गया।

Ranchi News: ईडी अब तक कई बड़े कारोबारियों को कर चुकी है गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत में जीएसटी इंटेलिजेंस ने कार्रवाई की थी। तत्कालीन जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपियों—शिवकुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता (जमशेदपुर निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस प्रकरण में ईसीआईआर (ECIR) दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से तफ्तीश शुरू की। ईडी अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा के अलावा मोहित देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया और कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

READ ALSO: Latehar News: चंदवा में NH-75 पर स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण टक्कर, चालक समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Latest Posts