- बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा मामले में झारखंड उच्च न्यायालय सख्त, दो सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
Ranchi: स्थित Birsa Munda Central Jail में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले को लेकर Jharkhand High Court ने गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) से मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को निर्धारित की गई है।
सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच के लिए गृह विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस जांच समिति में निदेशक प्रशासन Manoj Kumar, सहायक कारा निरीक्षक Tushar Ranjan Gupta और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के प्रोवेशन पदाधिकारी Chandramoli Singh को शामिल किया गया है।
Ranchi Jail News: न्यायिक जांच भी जारी
मामले में DLSA Ranchi की जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायिक जांच भी शुरू कर दी गई है। रांची की न्यायिक दंडाधिकारी Shruti Soren इस मामले की न्यायिक जांच कर रही हैं। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वेकेशन कोर्ट में अर्जेंट मेंशनिंग को भी स्वीकार किया है।
हाईकोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान
मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था। शुक्रवार को न्यायमूर्ति Rangan Mukhopadhyay और न्यायमूर्ति P K Srivastava की वेकेशन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़ी जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी मांगी
Ranchi Jail News: बाबूलाल मरांडी और मीडिया के बाद मामला आया सामने
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi और मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मामला सार्वजनिक हुआ था। इसके बाद Jharkhand State Legal Services Authority (झालसा) ने जांच टीम गठित कर जेल पहुंचकर जांच की। टीम ने पीड़िता, जेल पीएलवी और जेल चिकित्सक के बयान दर्ज किए और अपनी रिपोर्ट झालसा को सौंप दी।
अलग-अलग स्तर पर हो रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची जिला प्रशासन और जेल आईजी की ओर से भी अलग-अलग जांच कराई जा रही है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और संबंधित रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
Also Read: Ranchi News : झारखंड में तंबाकू के खिलाफ एक महीने का विशेष अभियान शुरू



