spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand police raid: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सौ से ज्यादा अपराधी...

Related Posts

Jharkhand police raid: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सौ से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में Operation Prahar Ranchi Police Arrest News तहत एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने सौ से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया।

देर रात तक चला विशेष अभियान

Operation Prahar Ranchi Police Arrest News पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।कई ऐसे आरोपित भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

Jharkhand police raid: एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” (Operation Prahar ) के तहत अपराध नियंत्रण, लंबित वारंटों के निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार करना था।

जिलेभर के पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा

इस अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। रांची पुलिस ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Jharkhand police raid: अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस

रांची पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि संगठित अपराध और वारंटियों पर लगातार कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Also Read: Jharkhand Political News: सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग, रांची DC, SDO और 4 चुनावी उम्मीदवारों को HC का नोटिस

Latest Posts