- तकनीकी प्रशिक्षण और आत्मविश्वास के दम पर स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाया कदम, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची क्षेत्र की रहने वाली प्रीति ने MSME द्वारा आयोजित “Hardware & Cyber Security Training Program” में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने “I Coll Refrigeration” नाम से अपनी स्वयं की फर्म शुरू की है, जहां वर्तमान में कंप्यूटर हार्डवेयर और ACC Parts Supply का कार्य किया जा रहा है। प्रीति की यह उपलब्धि न केवल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मेहनत के जरिए युवा वर्ग स्वरोजगार के क्षेत्र में सफल भविष्य बना सकता है।
Jamshedpur Woman Entrepreneur: बैंक ऑफ इंडिया से मिला ₹6 लाख का ऋण
कारोबार विस्तार में मिली आर्थिक मजबूती, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रीति को Bank of India से ₹6 लाख का लोन भी प्राप्त हुआ। आर्थिक सहयोग मिलने के बाद उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार किया और अब उनकी फर्म साकची मार्केट में सक्रिय रूप से ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। “I Coll Refrigeration” के माध्यम से कंप्यूटर हार्डवेयर, ACC Parts Supply और तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर उनके कार्य को लगातार पहचान और सराहना मिल रही है।
Jamshedpur Woman Entrepreneur: MSME Training ने बदली जिंदगी
तकनीकी ज्ञान के साथ मिला आत्मविश्वास, प्रीति ने बताया कि MSME Training Program ने उन्हें केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास और व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा भी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभवों ने उन्हें व्यवसाय को पेशेवर तरीके से संचालित करने में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा, स्किल ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता मिले तो वे नौकरी खोजने के बजाय खुद रोजगार सृजित करने वाले बन सकते हैं।
Jamshedpur Woman Entrepreneur: महिलाओं और युवाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत
प्रीति की सफलता अब क्षेत्र के युवाओं और विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का विषय बन रही है। स्थानीय लोग उनकी मेहनत, लगन और आत्मनिर्भर बनने की सोच की सराहना कर रहे हैं। यह कहानी दर्शाती है कि सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम और वित्तीय सहयोग के जरिए छोटे शहरों के युवा भी सफल उद्यमी बन सकते हैं।
Also Read: Jamshedpur: पेट्रोल-डीजल महंगा, फिर भी पंपों पर तेल के लिए मारा-मारी



