- तड़के हुआ सड़क हादसा
Khunti: खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लोहा लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया।
सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में हादसा
यह दुर्घटना तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर दुर्गापुर से लोहे का सामान लेकर भिलाई जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रेलर पुलिया के नीचे जा गिरा।
चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रेलर चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: Koderma Elephant Attack: हाथियों के हमले में बालक समेत दो की मौत, तीन घायल



