spot_img
spot_img
Homeदक्षिण छोटानागपुरखूंटीJharkhand census news: खूंटी में दो चरणों में होगी जनगणना 2027, जिले...

Related Posts

Jharkhand census news: खूंटी में दो चरणों में होगी जनगणना 2027, जिले में बनाए गए 1201 ब्लॉक

  • डिजिटल तरीके से होगी गणना, 1561 प्रगणक-पर्यवेक्षक तैनात, 25 मई 2026 से शुरू होगा पहला चरण

Jharkhand: खूंटी जिले में जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना प्रक्रिया

उपायुक्त ने बताया कि पहले चरण के तहत वर्ष 2026 में 25 मई से 24 जून तक क्षेत्रीय कार्य किया जाएगा। इस दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक की जाएगी।

विश्व की प्रमुख जनगणनाओं में शामिल भारत

भारत की जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि यह देश के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद आठवीं और वर्ष 1872 से अब तक की 16वीं जनगणना होगी।

पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए 33 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही लोगों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी जाएगी, जहां वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

1561 प्रगणक और 1201 ब्लॉक तैयार

जिले में जनगणना कार्य के लिए कुल 1561 प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 650 से 800 की आबादी या 150 से 180 परिवारों पर एक मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 1201 ब्लॉक तैयार किए गए हैं।

घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी

मकान सूचीकरण के दौरान निम्न जानकारी एकत्र की जाएगी:

  • भवन की संरचना (फर्श, दीवार, छत)
  • स्वामित्व की स्थिति
  • कमरों की संख्या
  • परिवार के सदस्यों की संख्या
  • पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई
  • संचार और परिवहन साधन

यह डेटा आगे जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार करेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पहले चरण के सफल संचालन के लिए चार स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल से शुरू हो चुका है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अलग-अलग तिथियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Also Read: Jharkhand development news: पोटका में निर्माणाधीन बस स्टैंड का विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

Latest Posts