spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलचाईबासाJharkhand News: झींकपानी गैंगरेप मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Related Posts

Jharkhand News: झींकपानी गैंगरेप मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपितों को दबोचा, तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

Chaibasa: के झींकपानी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर शनिवार को Bahaman Tuti ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व छापेमारी अभियान के जरिए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

अप्रैल माह में हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार झींकपानी थाना कांड संख्या 16/2026 दिनांक 6 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि अप्रैल माह में वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक उसके घर में घुस आए और दरवाजा बंद कर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

विशेष टीम का किया गया गठन

घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व Rajkumar Jeyraju और एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपितों की गतिविधियों का पता लगाया गया।

तीनों आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान Dugud Buriyuli उर्फ कोंदा, Sidiu Mundari उर्फ कोंका और Mandru Gop उर्फ जम्बीरा गोप के रूप में हुई है। तीनों आरोपित कुदापी मटकमहातू गांव, थाना झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम के निवासी बताए गए हैं।

घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद

पुलिस ने पूछताछ के दौरान घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। इन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपितों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया

गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक Rajiv Ranjan Mishra, महबा मिंज सहित झींकपानी थाना के कई पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Also Read: Jharkhand News: नारायण आईटीआई चांडिल में महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Latest Posts