spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand Weather Update: 25-26 अप्रैल को वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट,...

Related Posts

Jharkhand Weather Update: 25-26 अप्रैल को वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

  • भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलेगा

Jharkhand: में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में ज्यादा असर

25 अप्रैल को बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में अलर्ट जारी किया गया है।वहीं 26 अप्रैल को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

29 अप्रैल तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान का हाल

पिछले 24 घंटे में चाईबासा और सरायकेला में अधिकतम तापमान 43°C दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 18°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.2°C तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Also Read: Jamshedpur ICSQS–2026: सतत इस्पात उत्पादन के लिए नई तकनीकों पर मंथन, डॉ. टी भास्कर ने बताई जरूरत

Latest Posts