spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Weather Alert | 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

Related Posts

Jharkhand Weather Alert | 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather (Ranchi) : झारखंड (Jharkhand) में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 7 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बारिश और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

पतरातू में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक 75 मिलीमीटर वर्षा रामगढ़ जिले के पतरातू में दर्ज की गई। वहीं, सरायकेला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सामान्य से 29 फीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 3 अगस्त के बीच झारखंड में 538.7 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले केवल 384.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यानी अब तक राज्य में सामान्य से 29 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

रांची समेत कई शहरों में बदला मौसम

सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली।

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 33.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 35.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें : Basukinath Rush | पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में उमड़ा जनसैलाब

Latest Posts