spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12...

Related Posts

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

  • मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Jharkhand: में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं और अगले कुछ घंटों में मानसून झारखंड सहित बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून की दस्तक के साथ राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

संभावित खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

Jharkhand Weather News: इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

चाकुलिया में हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में सर्वाधिक 92.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी रांची में 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस तथा गर्मी से काफी राहत मिली।

Jharkhand Weather News: तापमान में भी दर्ज हुआ बदलाव

बारिश और बादलों की सक्रियता के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सर्वाधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

  • रांची : अधिकतम 35.5°C, न्यूनतम 21.2°C
  • जमशेदपुर : अधिकतम 38.2°C, न्यूनतम 24.2°C
  • डाल्टनगंज : अधिकतम 39.5°C, न्यूनतम 27.4°C
  • बोकारो : अधिकतम 35.1°C, न्यूनतम 23.2°C
  • चाईबासा : अधिकतम 35.8°C, न्यूनतम 23.0°C

Jharkhand Weather News: मौसम विभाग ने जारी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि वज्रपात के समय खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मौसम की जानकारी पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read: Jharkhand news: हाथी के हमले में बुजुर्ग गंभीर, झाड़ग्राम अस्पताल रेफर

Latest Posts