spot_img
spot_img
HomecrimeJamshedpur Crime: फायरिंग में घायल युवक की मौत, बर्मामाइंस में सड़क जाम

Related Posts

Jamshedpur Crime: फायरिंग में घायल युवक की मौत, बर्मामाइंस में सड़क जाम

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बर्मामाइंस थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाए और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

रविवार रात हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार, रविवार रात मुस्लिम बस्ती स्थित कंटेनर यार्ड के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आफताब आलम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। हमले में उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

12 नामजद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना के बाद पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए थे। मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi Crime : रांची में रातभर उत्पात, 6 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़

Latest Posts