spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री, गूगल के...

Related Posts

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री, गूगल के साथ एमओयू की पहल

  • सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज होगा तेज व सटीक, डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Jharkhand: में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल के तहत Google LLC के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) की दिशा में पहल की गई है।

एआई से जांच और इलाज होगा अधिक सटीक

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि एआई तकनीक लागू होने के बाद सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में जांच, इलाज और डेटा प्रबंधन की प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक हो जाएगी। इससे मरीजों की बीमारी की समय पर पहचान, जांच रिपोर्ट तैयार करने और उपचार व्यवस्था में सुधार की संभावना है।

सरकार का डिजिटल हेल्थ पर फोकस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।सरकार का मानना है कि एआई तकनीक के उपयोग से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

मेडिकल स्टाफ को मिलेगा सहयोग, बढ़ेगी पारदर्शिता

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एआई के इस्तेमाल से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को कार्य में बेहतर सहयोग मिलेगा। इससे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा अस्पतालों में संसाधनों की निगरानी, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों के रिकॉर्ड के प्रबंधन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

भविष्य के लिए मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

सरकार को उम्मीद है कि यह पहल राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को अधिक मजबूत और भविष्य के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एआई तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति आने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read: Jharkhand Education: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ‘आरोह’ कार्यक्रम, 367 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Latest Posts