spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News: आशियाना गार्डन में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Related Posts

Jamshedpur News: आशियाना गार्डन में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह छत से गिरकर 77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग के छत से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रमेश प्रसाद श्रीवास्तव आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनका बेटा अमेरिका और बेटी बेंगलुरु में रहती है। हादसे के बाद परिवार और परिचितों में शोक है। सोनारी थाना के एएसआई दिवाकर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

Read also: Jamshedpur News: विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Latest Posts