spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Education News : झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के लिए द...

Related Posts

Jamshedpur Education News : झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के लिए द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की 8 छात्राओं का चयन

  • भूगोल विभाग की दो टीमों को मिली बड़ी उपलब्धि, ग्रामीण नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान पर करेंगी शोध

Jamshedpur: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत संचालित फोर ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUGP) में अनिवार्य 8 सप्ताह की इंटर्नशिप के अंतर्गत द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, जमशेदपुर की भूगोल विभाग (सेमेस्टर-4) की दो टीमों का चयन झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम (JGIIS) के लिए किया गया है। इस चयन के साथ कॉलेज की कुल आठ छात्राओं को राज्य स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान के अध्ययन का अवसर मिलेगा।
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 जून 2026 से 26 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के भूगोल विभाग की पीजी हेड सह विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. सुनीता कुमारी की अनुशंसा के बाद झारखंड सरकार के JGIIS विभाग ने इन दोनों टीमों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की है।


डॉ. दीप्ति के मार्गदर्शन में पूरा होगा इंटर्नशिप कार्यक्रम


कॉलेज के भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. दीप्ति इस संपूर्ण इंटर्नशिप कार्यक्रम में छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी। उन्हें इस परियोजना का मेंटर बनाया गया है। वहीं, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के श्री अमरेश सौरव को इन टीमों के लिए ‘मेंटर ऑफ मेंटर्स’ नियुक्त किया गया है, जो इंटर्नशिप की अकादमिक और शोध गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेंगे।


Jamshedpur Education News : दो पंचायतों में करेंगी फील्ड वर्क


चयनित दोनों टीमें अलग-अलग पंचायत क्षेत्रों में फील्ड वर्क करेंगी। पहली टीम सरजामदा उत्तर पंचायत में अध्ययन कार्य करेगी। इस टीम में रोशनी कुमारी, नमिता साव, रीता कुमारी और शिवानी कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरी टीम सुसनिगड़िया उत्तर पंचायत में फील्ड वर्क करेगी। इस टीम में सैयद इरफा रामला, मनीषा कुमारी, अनुकृति गुप्ता और माया रानी मंडल शामिल हैं।


ग्रामीण नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण


आठ सप्ताह की इस ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के दौरान छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगी और ‘पार्टिसिपेटरी रूरल अप्रैजल’ (Participatory Rural Appraisal – PRA) पद्धति के माध्यम से गांवों में मौजूद पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय नवाचारों और सामुदायिक अनुभवों का अध्ययन करेंगी। इसके आधार पर वे विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण समुदायों के पास सदियों से संचित पारंपरिक ज्ञान और जीवन को सरल बनाने वाले अनेक स्थानीय नवाचार मौजूद हैं। यह इंटर्नशिप छात्राओं को जमीनी स्तर पर सीखने, ग्रामीण समाज को समझने और शोध आधारित अध्ययन करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। साथ ही उनके द्वारा एकत्रित आंकड़े और निष्कर्ष राज्य के भविष्य के विकासात्मक कार्यों और नीति निर्माण में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।


Jamshedpur Education News : कॉलेज परिवार में खुशी, प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं


इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या (प्रोफेसर इंचार्ज) डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने सभी चयनित छात्राओं और मेंटर डॉ. दीप्ति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्राओं के लिए बल्कि पूरे कॉलेज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएं अपने शोध कार्यों और फील्ड अनुभवों के माध्यम से समाज और राज्य के विकास में सार्थक योगदान देंगी तथा इंटर्नशिप कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करेंगी।

Also Read:

Latest Posts