spot_img
spot_img
HomeझारखंडHazaribagh News: छड़वा डैम के पास अज्ञात शव बरामद, चेहरे पर चोट...

Related Posts

Hazaribagh News: छड़वा डैम के पास अज्ञात शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

  • छड़वा डैम के पास मिला शव, इलाके में सनसनी

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के छड़वा डैम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

सूचना मिलते ही पेलावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखवाया है, ताकि मृतक की पहचान कराई जा सके।

चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से इनकार नहीं

पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत हादसे में हुई या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है।

पहचान में जुटी पुलिस, आसपास के लोगों से पूछताछ

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Also Read : Koderma Murder Suspicion : झुमरीतिलैया में युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Latest Posts