spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरHatgamharia Road Accident : हाटगम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, छोटा हाथी से...

Related Posts

Hatgamharia Road Accident : हाटगम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, छोटा हाथी से टक्कर में दो युवकों की मौत

  • पश्चिमी सिंहभूम में बढ़ते सड़क हादसों के बीच फिर बड़ा हादसा

Hatgamharia Road Accident : जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नुरदा टोला कुदापी गांव में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान, एक युवक गंभीर रूप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान विपिन सिंकु (17), पिता गारदी सिंकु तथा विक्रम सिंकु (18), पिता माना सिंकु के रूप में हुई है। वहीं भीम सिंह सिंकु (23) गंभीर रूप से घायल है। चौथ चंद्र मोहन सिंकु को हल्की चोट आई है और वह फिलहाल अपने गांव में ही है।

“दुल सुनुम” कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के मुंडा शाही में भाजपा नेत्री सुमन बिरुवा के घर आदिवासी हो समाज का पारंपरिक कार्यक्रम “दुल सुनुम” आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान चारों युवक शौच के लिए तालाब की ओर जाने हेतु हीरो एचएफ मोटरसाइकिल से ब्लांडिया की ओर जा रहे थे।

सामने से आ रहे छोटा हाथी से हुई जोरदार टक्कर

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन सिंकु की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत

घटना के बाद विक्रम सिंकु को तत्काल इलाज के लिए चाईबासा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल भीम सिंह सिंकु को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया घायलों का हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने घायल भीम सिंह सिंकु और उसके पिता सीताराम सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली।

पुलिस जांच में जुटी

हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read : Khandamouda Chowk Road Accident: खांडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर होटल में घुसा; एक की मौत, सात घायल

Latest Posts