- 12वीं के कमजोर रिजल्ट पर जताई चिंता, शिक्षण व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Jharkhand: CM Excellence School का शुक्रवार को उपायुक्त Hemant Sati ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की।
Jharkhand School News: 12वीं के परिणाम को लेकर जताई चिंता
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय की प्राचार्या निकिता कुमारी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्राचार्या ने जानकारी दी कि कक्षा 6 से 12 तक कुल 520 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा सभी विषयों के लिए 28 शिक्षक कार्यरत हैं।
Jharkhand School News: कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर हो सके। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
Jharkhand School News: “पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें”
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि किसी भी विषय की गहराई से समझ विकसित करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को पिछले 10 से 12 वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिन प्रश्नों को समझने में कठिनाई हो, उन्हें शिक्षकों से पूछना चाहिए और मोबाइल का उपयोग सकारात्मक तरीके से गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री देखने में करना चाहिए।
Jharkhand School News: शिक्षकों को नियमित टेस्ट लेने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक अध्याय पूरा होने के बाद नियमित टेस्ट आयोजित किए जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को लिखकर अभ्यास करने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया।
Jharkhand School News: विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी दिया ध्यान
निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और प्राचार्या को निर्देश दिया कि यदि संसाधनों से संबंधित कोई समस्या हो तो प्रशासन को तत्काल जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Also Read: Jamshedpur Traffic Problem: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जदयू ने एसपी को सौंपा ज्ञापन



