spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Higher Education: एआई आधारित शिक्षा से बदलेगा भविष्य, झारखंड के छात्रों...

Related Posts

Jharkhand Higher Education: एआई आधारित शिक्षा से बदलेगा भविष्य, झारखंड के छात्रों के लिए नए अवसर लेकर आई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी

  • रांची में प्रेस वार्ता के दौरान आधुनिक शिक्षा मॉडल पर जोर

Ranchi: तेजी से बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित दुनिया में उच्च शिक्षा का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। उद्योग आधारित और वैश्विक स्तर की शिक्षा की बढ़ती मांग के बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी, अब झारखंड और पूर्वी भारत के छात्रों के लिए नए अवसरों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रही है। यह बातें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी के प्रो-वाइस चांसलर Prof. Dr. T.P. Singh ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि एआई अब केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य के रोजगार, नवाचार और आर्थिक विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।

Jharkhand Higher Education: झारखंड के छात्रों को मिलेगा वैश्विक स्तर का प्लेटफॉर्म

प्रो. डॉ. सिंह ने कहा कि झारखंड प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं की भूमि है। यहां के छात्र शिक्षा, तकनीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं। हालांकि, विश्वस्तरीय तकनीकी संसाधनों और उद्योग आधारित शिक्षा के अभाव में कई छात्रों को बेहतर अवसरों के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि Chandigarh University Uttar Pradesh इस अंतर को कम करने का प्रयास कर रही है, ताकि छात्रों को अपने क्षेत्र के अपेक्षाकृत नजदीक ही आधुनिक और वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध हो सके।

एआई, रिसर्च और इंडस्ट्री-रेडी शिक्षा पर फोकस

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्रों को शुरुआत से ही लाइव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रोजगारपरक कौशल से जोड़ा जा रहा है। इससे विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कार्य करने में सक्षम बन सकेंगे। प्रो. डॉ. सिंह ने बताया कि एआई आधारित शिक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैश्विक इंडस्ट्री पार्टनरशिप के जरिए छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा और शोध के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Jharkhand Higher Education: ‘सीयूसीईटी 2026’ पोर्टल लॉन्च, छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

प्रेस वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रांची में प्रवेश एवं स्कॉलरशिप पोर्टल ‘CUCET 2026’ की औपचारिक शुरुआत की। विश्वविद्यालय के अनुसार यह केवल प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि छात्रों को स्कॉलरशिप, आधुनिक शिक्षा और वैश्विक करियर अवसरों से जोड़ने वाला मंच है। विश्वविद्यालय ने मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के लिए 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप योजना की भी घोषणा की है। प्रबंधन के मुताबिक पहले ही शैक्षणिक सत्र में 2,000 से अधिक विद्यार्थियों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जा चुकी है।

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी कंपनियों से साझेदारी

विश्वविद्यालय ने Google, Microsoft और IBM सहित 23 से अधिक अग्रणी कंपनियों के साथ एमओयू किए हैं। इन साझेदारियों के माध्यम से पाठ्यक्रमों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही नई तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव का लाभ मिल सके।

Jharkhand Higher Education: 68 एआई-एनहैंस्ड कोर्स और स्टार्टअप सपोर्ट

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय ने 68 एआई-एनहैंस्ड और इंडस्ट्री-अलाइनड प्रोग्राम्स शुरू किए हैं। इनमें अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और लेटरल एंट्री कोर्स शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम रिसर्च, एआई और मशीन लर्निंग जैसी भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘कैंपस टैंक’ और ‘CU AI Space’ जैसे प्लेटफॉर्म भी शुरू किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों को फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

छात्रों को नौकरी नहीं, उद्यमिता के लिए तैयार करने का लक्ष्य

प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को केवल नौकरी पाने योग्य बनाना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड और पूर्वी भारत के छात्र तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।

Also Read: Jharkhand accident news: सड़क दुर्घटना में 11 घायल, चार रिम्स रेफर

Latest Posts