spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand road accident: बस से गिरकर युवक की मौत, हादसे के बाद...

Related Posts

Jharkhand road accident: बस से गिरकर युवक की मौत, हादसे के बाद एनएच-98 जाम

Jharkhand: के पलामू जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-98 स्थित सीलदाग गांव के बांकी नदी पुल के पास हुई। मृतक की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ बिशुनपुर निवासी जितेंद्र भुइया के रूप में की गई है।

यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र भुइया डालटनगंज से छतरपुर की ओर एक यात्री बस से सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। असहज महसूस होने पर वह अपनी सीट छोड़कर बस के गेट के पास जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान बस के चलने के क्रम में वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

Jharkhand road accident: मौके पर ही हुई युवक की मौत

तेज रफ्तार बस से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

चालक बस लेकर मौके से फरार

घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर एनएच-98 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दोषी बस चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Jharkhand road accident: पुलिस ने हटवाया सड़क जाम

सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

फरार चालक की तलाश जारी

पुलिस फरार बस और चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Also Read: Jharkhand railway news: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Latest Posts