spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलBistupur Road Accident: बिष्टुपुर में सड़क हादसा, बागबेड़ा का युवक गंभीर

Related Posts

Bistupur Road Accident: बिष्टुपुर में सड़क हादसा, बागबेड़ा का युवक गंभीर

साकची जाने के दौरान दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस के आने का इंतजार करते रहे लोग, नहीं पहुंचने पर ले गए अस्पताल

Bistupur Road Accident: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। जेनरल ऑफिस के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बागबेड़ा निवासी अमित गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका साथी भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

Bistupur Road Accident: साकची जाने के दौरान हुआ जोरदार हादसा

अमित सोनारी के एक प्रतिष्ठान में काम करता है। बुधवार दोपहर वह काम से साकची जा रहा था। बाइक पर उसका एक दोस्त भी सवार था। तभी सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित सड़क पर गिर पड़ा। वह मौके पर ही बेसुध हो गया। उसका दोस्त बुरी तरह सहम गया।

Bistupur Road Accident: राहगीरों ने संभाला और अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जुट गई। घायल युवक के साथी से पूछताछ की गई। उसने घबराते हुए अमित का नाम और पता बताया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उसे अस्पताल भेजा। सिर और पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

आधे घंटे तक पुलिस के न पहुंचने से लोगों में रोष

घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। सूचना के आधे घंटे बाद तक पुलिस नहीं आई। शहर के बीच पुलिस की इस लापरवाही पर सवाल उठे। लोगों का कहना था कि पीसीआर को तुरंत आना चाहिए। समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की जान बची। बाद में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दूसरी बाइक वाले की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Bindal Mall Encounter: मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर, दो शूटरों के पैर में लगी गोली

Latest Posts