spot_img
spot_img
HomecrimeJamshedpur Crime News: साकची में आधी रात को नशे में धुत युवकों...

Related Posts

Jamshedpur Crime News: साकची में आधी रात को नशे में धुत युवकों का भारी हंगामा, राहगीरों से मारपीट और कार से भागने का प्रयास

Jamshedpur Crime News: बसंत टॉकीज के पास कार सवार 5 युवकों ने मचाया उत्पाद, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

​Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर। शहर के व्यस्तम व्यावसायिक क्षेत्र साकची स्थित बसंत टॉकीज के समीप भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात करीब 12 बजे कार सवार पांच नशेड़ी युवकों ने जमकर बवाल काटा। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार पांचों युवक अत्यधिक शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने बेवजह सड़क से गुजर रहे आम राहगीरों और वाहन चालकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने वहां से गुजरने वाले लोगों को हथियार और बेसबॉल बैट का भय दिखाकर डराया-धमकाया, जिससे करीब 20 मिनट तक मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

​Jamshedpur Crime News: पुलिस को देखकर कार से भागने की कोशिश, कई वाहनों को मारी टक्कर

​घटना स्थल से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस का पीसीआर (PCR) वाहन मुस्तैद था। स्थानीय नागरिकों ने जब तुरंत हंगामा और मारपीट की जानकारी पुलिस को दी, तो पीसीआर वाहन त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को अपनी ओर आता देख कार सवार युवकों ने भागने की नीयत से कार को काफी तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से पीछे-आगे भगाया। इस दौरान भागने की हड़बड़ी में उनकी कार ने सड़क किनारे खड़े व गुजर रहे कई अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

​Jamshedpur Crime News: अतिरिक्त बल ने 5 युवकों को लिया हिरासत में, कार से शराब और बेसबॉल बैट बरामद

​स्थानीय लोगों की सजगता और पुलिस की तत्परता के कारण पांचों युवक मौके से फरार होने में सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही साकची थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर कार सवार सभी पांचों युवकों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के दौरान भी नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बहसबाजी करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने सख्ती से नियंत्रित किया।

​पुलिस द्वारा युवकों की कार की ली गई तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से भारी मात्रा में शराब की बोतलें, बेसबॉल बैट और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव और दहशत की स्थिति बनी रही। फिलहाल, साकची थाना पुलिस सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आई है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Read also : Jamshedpur SSP Meeting: लंबित कांडों के त्वरित व निष्पक्ष अनुसंधान एसएसपी ने दिया आदेश

 

Latest Posts