spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur NSU Uniform: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी का यूनिफॉर्म विवाद गहराया, AISF का...

Related Posts

Jamshedpur NSU Uniform: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी का यूनिफॉर्म विवाद गहराया, AISF का प्रदर्शन

कुलसचिव नागेंद्र सिंह के खिलाफ साकची में नारेबाजी, मनमानी पर रोक लगाने की मांग

Jamshedpur NSU Uniform: जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म विवाद गहरा गया है। यनिवर्सिटी से ही यूनिफॉर्म खरीदने की बाध्यता के खिलाफ छात्र आंदोलित हैं। इस क्रम में शनिवार को कुलसचिव नागेंद्र सिंह के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा। छात्रों ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने मोर्चा खोला। छात्र संगठन ने साकची में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मनमानी का विरोध किया। छात्रों का आरोप है कि बाहर से यूनिफॉर्म खरीदने पर एडमिशन रद्द करने की चेतावनी दी गई थी। छात्रों ने अभिभावकों के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगायाा है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलसचिव की जवाबदेही तय करने और माफी मांगने की मांग की।

Jamshedpur NSU Uniform: बाहर से यूनिफॉर्म लेने पर दाखिला रद्द की धमकी

विवाद की शुरुआत ड्रेस खरीदारी से हुई। एक छात्र ने बाहर से यूनिफॉर्म खरीदी थी। आरोप है कि प्रबंधन ने इस पर आपत्ति जताई। छात्र का दाखिला रद्द करने की धमकी दी गई। यूनिवर्सिटी से ही महंगे कपड़े खरीदने का दबाव था। छात्र के परिजनों ने इसका विरोध किया था। परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की बात आई। इस रवैये से छात्र समुदाय में आक्रोश फैल गया। छात्रों ने इसे खुली लूट और दादागीरी बताया।

Jamshedpur NSU Uniform: साकची में एआईएसएफ ने किया जोरदार विरोध

एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने साकची में सभा और पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव नागेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा, शिक्षा के नाम पर धंधा बंद हो। किसी भी छात्र को मनमाने नियम में न बांधें। बाजार से सस्ती ड्रेस खरीदना छात्र का अधिकार है। प्रबंधन जबरन अपनी शर्तें थोप नहीं सकता। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। उन्होंने प्रबंधन को तानाशाही रवैया छोड़ने की चेतावनी दी।

अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल दागे। उन्होंने कहा, अभिभावकों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। फीस भरने वाले परिजनों से बदसलूकी हुई। यह किसी उच्च शिक्षण संस्थान को शोभा नहीं देता। कुलसचिव नागेंद्र सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठे। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। दोषी पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित छात्र को बिना शर्त न्याय मिलना चाहिए।

निजी विश्वविद्यालयों की मनमानी पर उठे सवाल

छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा विभाग को घेरा। उन्होंने कहा, निजी यूनिवर्सिटी में नियमों की अनदेखी हो रही। ड्रेस और किताबों के नाम पर वसूली होती है। छात्रों के अधिकारों का हनन किया जा रहा। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में दबाव की राजनीति चल रही। छात्र अपनी आवाज उठाने से डर रहे हैं। डर के इस माहौल को खत्म करना जरूरी है। छात्रों ने प्रशासन से सीधी निगरानी की मांग की।

मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

एआईएसएफ ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा, यह आंदोलन केवल साकची तक ही नहीं रहेगा। इस मामले को लेकर जल्द ही विश्वविद्यालय परिसर का घेराव किया जाएगा, जिसमें जिले के अन्य कॉलेजों के छात्र भी शामिल होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा। मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग होगी। जब तक कुलसचिव पर कार्रवाई नहीं होगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों ने अपनी एकजुटता का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News: SIR के विरोध में छात्र संगठनों का आंदोलन तेज करने का ऐलान

Latest Posts