spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलHandloom Day Jamshedpur: हस्तकरघा दिवस पर राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Related Posts

Handloom Day Jamshedpur: हस्तकरघा दिवस पर राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Handloom Day JamshedpurHandloom Day Jamshedpur | वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (WDRO) की ओर से 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का आयोजन 7 अगस्त को जमशेदपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकर प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय कारीगर, सामाजिक संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में WDRO के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक विजय कुमार भारती, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय और अमित मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

Handloom Day Jamshedpur | हस्तकरघा दिवस की शुरुआत से आज तक का सफर

विजय कुमार भारती ने बताया कि वर्ष 2014 में नई दिल्ली में WDRO ने पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस का आयोजन किया था। इसके बाद वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तभी से WDRO देश के विभिन्न शहरों में हर वर्ष इस दिवस का आयोजन करता आ रहा है। इस बार 13वें संस्करण की मेजबानी जमशेदपुर को मिली है।

उन्होंने कहा कि भारत की हस्तकरघा परंपरा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत काHandloom Day Jamshedpur महत्वपूर्ण हिस्सा है। बदलते बाजार, मशीन आधारित उत्पादन और सीमित आय के कारण बड़ी संख्या में बुनकर इस पारंपरिक पेशे से दूरी बना रहे हैं। ऐसे समय में इस क्षेत्र को नई ऊर्जा और सरकारी सहयोग की आवश्यकता है।

बुनकरों की समस्याओं पर होगी विशेष चर्चा

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बुनकर समुदाय के सामने मौजूद चुनौतियों, बाजार तक पहुंच, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे और हस्तकरघा उद्योग को मजबूत बनाने के सुझाव देंगे।

चर्चा के आधार पर एक विस्तृत मांगपत्र तैयार किया जाएगा, जिसे केंद्र और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। उद्देश्य यह है कि बुनकरों के लिए बेहतर नीतियां बनें और इस पारंपरिक उद्योग को नई दिशा मिल सके।

Handloom Day Jamshedpur | विशिष्ट अतिथि और सम्मान समारोह

कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य आनंद साहू तथा स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। आयोजकों का दावा है कि देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकर प्रतिनिधियों के अलावा करीब 500 स्थानीय प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों और समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में स्वागत समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मंत्री अमित मोदक, नीरज मिश्रा, पंकज सिंह, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह, अमित कुमार और रमेश कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : SIR 2026 Voter Awareness | KMPM कॉलेज में वोटर जागरूकता अभियान

Latest Posts