spot_img
spot_img
Homeदक्षिण छोटानागपुरखूंटीJharkhand Weather News: आकाशीय बिजली गिरने से दुधारू गाय की मौत, पीड़ित...

Related Posts

Jharkhand Weather News: आकाशीय बिजली गिरने से दुधारू गाय की मौत, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की पहल

  • कर्रा प्रखंड के रेगरे गांव में हुई घटना, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

Jharkhand: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत रेगरे बड़का रेगरे गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। मृत गाय गांव निवासी यमुना सिंह की बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

Jharkhand Weather News: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया गांव का दौरा

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रेगरे गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

मुआवजा दिलाने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया में सहयोग किया। साथ ही पशुपालन विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से दूरभाष पर संपर्क कर मामले से संबंधित कागजी कार्रवाई शीघ्र पूरी करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समय पर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने से पीड़ित परिवार को जल्द राहत मिल सकेगी।

Jharkhand Weather News: सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति के मामलों में सरकार की निर्धारित योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने में भाजपा कार्यकर्ता पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान और पशुपालक परिवारों के लिए पशुधन महत्वपूर्ण आय का स्रोत होता है, इसलिए ऐसे मामलों में त्वरित राहत मिलना आवश्यक है।

कई भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा देवी, मंडल मंत्री नीलाम्बर सिंह, महामंत्री मधुसूदन साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Also Read: Jharkhand news: टेंपो किराया वृद्धि पर भड़का जनाक्रोश, यात्रियों ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

Latest Posts