spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Crime News: कोकर में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपित...

Related Posts

Jharkhand Crime News: कोकर में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

  • रांची के सदर थाना क्षेत्र में हुए आशिष लकड़ा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दो आरोपितों को दबोचा

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर स्थित गितिल कोचा में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रिंकु बड़ाईक और कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

9 जून को हुआ था जानलेवा हमला

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 जून को गितिल कोचा निवासी आशिष लकड़ा (29 वर्ष) पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल आशिष लकड़ा को तत्काल पुलिस की मदद से रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के दौरान 10 जून को उसकी मौत हो गई।

Jharkhand Crime News: भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के बाद मृतक के भाई बिराज लकड़ा के फर्दबयान के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 268/2026 दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई, जिसे आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तकनीकी जांच से मिले अहम सुराग

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने रिंकु बड़ाईक और कार्तिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या की बात स्वीकार की।

Jharkhand Crime News: खाने-पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दिन मृतक और आरोपित एक साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। गुस्से में आकर आरोपितों ने आशिष लकड़ा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Jharkhand Crime News: आरोपितों को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

डीएसपी केवी रमण ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विशेष छापेमारी टीम की रही अहम भूमिका

इस हत्याकांड के खुलासे में गठित विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी:

  • डीएसपी संजीव बेसरा
  • थाना प्रभारी कुलदीप कुमार
  • चंदन कुमार
  • दीपक नारायण सिंह
  • दीपक राणा
  • विकास प्रसाद
  • जमील अंसारी
  • सदर थाना रिजर्व गार्ड

Also Read: Jharkhand News: किछौछा शरीफ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Latest Posts