spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Crime News: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Related Posts

Jamshedpur Crime News: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

  • एमजीएम थाना क्षेत्र में खलबट्टे से सिर पर हमला, इलाज के दौरान महिला की मौत

Jharkhand: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद एक दर्दनाक वारदात में बदल गया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान एक होटल संचालक ने अपनी पत्नी के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Jamshedpur Crime News: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 40 वर्षीय गीता मंडल के रूप में हुई है। उनके पति बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बापी मंडल ने घर में रखे खलबट्टे से गीता मंडल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गीता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान गीता मंडल की मौत हो गई।

Jamshedpur Crime News: पुराने विवाद की भी हुई थी शिकायत

पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से संबंधों को लेकर तनाव चल रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी बापी मंडल ने बताया कि गीता मंडल की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर उसे आपत्ति थी। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मामला थाना तक भी पहुंचा था, जहां पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था।

दोनों की थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार बापी मंडल और गीता मंडल दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी मंडल के पहले विवाह से दो बच्चे हैं, जबकि गीता मंडल भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही हैं। बताया जाता है कि मंगलवार रात पुराना विवाद फिर सामने आया और बहस के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरोपी ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

Jamshedpur Crime News: पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Also Read: Jamshedpur News: गौ तस्करी की आशंका में स्कॉर्पियो जब्त, दो गाय बरामद

Latest Posts