- बरवाडीह–गढ़वा रोड रेलखंड में बड़ा रेल हादसा, अप लाइन बाधित
Palamu: पलामू जिले में गुरुवार दोपहर धनबाद रेलमंडल के बरवाडीह–गढ़वा रोड रेलखंड के बीच राजहरा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले बड़ा रेल हादसा हो गया। कोयला लदी एक मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
Jharkhand railway news: कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय की ओर जा रही थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे के आसपास अचानक ट्रेन अनियंत्रित हो गई और इसके कई वैगन पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के 15 वैगन बेपटरी हो गए।
बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली कि बड़ा नुकसान टल गया।
Jharkhand railway news: ट्रेनों का संचालन प्रभावित
इस हादसे के कारण अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गई है। कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।
दो ट्रेनें रद्द, यातायात प्रभावित
रेलवे द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार—
- रांची–सासाराम एक्सप्रेस रद्द
- डेहरी ऑन सोन पैसेंजर रद्द
Jharkhand railway news: रेलवे की टीम मौके पर, जांच जारी
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ करने और संचालन बहाल करने में जुटे हैं। कारणों की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।
Also Read: Jharkhand news: अवैध हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद



