- ‘स्वच्छ नदी, स्वस्थ पर्यावरण’ थीम पर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी
Jamshedpur: जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण सप्ताह—2026 के अवसर पर गुरुवार को सोनारी दोमुहानी क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता एवं नदी सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जमशेदपुर वन प्रमंडल और एलिफेंट प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
Jharkhand news: कैसे चला अभियान?
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और नदियों व प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना था। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्थानीय नागरिक सोनारी दोमुहानी पहुंचे और सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
नदी सफाई अभियान में जुटे लोग
प्रतिभागियों ने नदी तट और आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतलें और अन्य कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की। लोगों को यह भी बताया गया कि प्लास्टिक कचरा किस तरह नदियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है।
Jharkhand news: पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता संदेश
इस दौरान जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ सबा आलम ने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं बल्कि पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वन विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनसहयोग से ही संभव है।
Jharkhand news: जनभागीदारी को बताया सबसे जरूरी
अभियान में शामिल स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में भाग लेने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पूरे जिले में वृक्षारोपण, जागरूकता रैली और अन्य पर्यावरणीय कार्यक्रम जारी रहेंगे।
Also Read: Jharkhand news: दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां का टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत



