spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Bakra Bazaar: बकरीद से पहले जमशेदपुर पहुंचे इलाहाबादी बकरों के व्यापारी,...

Related Posts

Jamshedpur Bakra Bazaar: बकरीद से पहले जमशेदपुर पहुंचे इलाहाबादी बकरों के व्यापारी, बाजारों में बढ़ी रौनक

प्रयागराज से आई खास नस्ल की बकरियों को देखने उमड़ रही भीड़, 15 हजार से 55 हजार तक पहुंची कीमत

Jamshedpur: में बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही पशु बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। कुर्बानी के लिए दूसरे राज्यों से बकरी व्यापारियों का शहर पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार सबसे अधिक संख्या में Prayagraj (इलाहाबाद) से आए पशु व्यापारियों की बताई जा रही है, जो अपने साथ सैकड़ों इलाहाबादी नस्ल की बकरियां लेकर पहुंचे हैं। शहर के प्रमुख बकरी बाजारों, खासकर साकची आमबगान क्षेत्र में इन बकरियों को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। बाजार में कुर्बानी के लिए अच्छी नस्ल और भारी वजन वाले बकरों की मांग बढ़ती दिखाई दे रही है।

पीढ़ियों से जमशेदपुर आ रहा है इलाहाबाद का व्यापारी परिवार

युवा पशु व्यापारी Salman Ali ने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से इलाहाबाद से जमशेदपुर आकर बकरियों का व्यापार करता रहा है। उन्होंने कहा कि उनके दादा और पिता भी हर वर्ष बकरीद से पहले शहर आते थे और अब वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस बार वे लगभग 300 इलाहाबादी नस्ल की बकरियां लेकर जमशेदपुर पहुंचे हैं।

Jamshedpur Bakra Bazaar: मजबूत शरीर और आकर्षक बनावट से बढ़ी मांग

व्यापारियों के अनुसार इलाहाबादी नस्ल की बकरियों की सबसे बड़ी खासियत उनका मजबूत शरीर, लंबा कद, अधिक वजन और आकर्षक बनावट होती है। यही वजह है कि बाजार में इनकी मांग काफी अधिक रहती है। Salman Ali ने बताया कि जमशेदपुर का बाजार पशु व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यहां लोग अच्छी नस्ल के बकरों के लिए बेहतर कीमत देने को तैयार रहते हैं।

15 हजार से 55 हजार तक पहुंची कीमत

व्यापारियों ने बताया कि बकरियों की कीमत उनके आकार, वजन और नस्ल के आधार पर तय होती है। सामान्य रूप से एक खासी की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू होकर 55 हजार रुपये तक पहुंच रही है। वहीं कुछ विशेष और भारी वजन वाले बकरों की कीमत इससे भी अधिक बताई जा रही है।

Jamshedpur Bakra Bazaar: भीषण गर्मी में पशुओं की देखभाल बनी चुनौती

व्यापारियों के मुताबिक इस बार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पशुओं की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जानवरों के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था करने हेतु उन्हें शहर के आसपास के जंगलों, झाड़ियों और खाली मैदानों में ले जाकर प्राकृतिक घास और वनस्पतियां खिलाई जा रही हैं। पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए पानी की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बकरीद नजदीक आते ही बाजार में बढ़ेगी भीड़

फिलहाल शहर के बकरी बाजारों में खरीदारों की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि बकरीद करीब आते-आते बाजार में और तेजी आएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में अस्थायी पशु बाजार भी सजने लगे हैं, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

Also Read: Ranchi Jail News: रांची जेल में महिला कैदी से कथित यौन शोषण मामला, हाईकोर्ट ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

Latest Posts