spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur traffic news: अप्रैल में 24 मौतों पर डीसी राजीव रंजन ने...

Related Posts

Jamshedpur traffic news: अप्रैल में 24 मौतों पर डीसी राजीव रंजन ने जताई चिंता, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

Jamshedpur: East Singhbhum Road Accident News जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों के मामलों को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त Rajiv Ranjan की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और यातायात प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़ों, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान अप्रैल माह में जिले में हुई 31 सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें 24 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। उपायुक्त ने इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश हादसे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग तथा शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हो रहे हैं।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय और राज्य उच्च पथों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने रंबल स्ट्रिप, रेडियम साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर और स्लाइडिंग बैरियर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही खराब और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने तथा ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाने को कहा।

स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में सख्त रुख अपनाया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल वैन और ऑटो की विशेष जांच की जाएगी। बिना फिटनेस, बिना परमिट, ओवरलोडिंग या जर्जर वाहनों को स्कूल परिवहन में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी न मानते हुए आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, धालभूम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और स्कूल वाहन संचालक भी उपस्थित रहे।

Latest Posts