- इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला की घटना, कई दिनों से उदास बताई जा रही थी रिया
Jharkhand: कोडरमा जिले के Tilaiya थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतका की पहचान 15 वर्षीय Riya Kumari के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 की छात्रा थी।
घर में अकेली थी छात्रा
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम रिया की मां और उसका भाई बाजार सामान खरीदने गए हुए थे। उस समय रिया घर पर अकेली थी। बाजार से लौटने के बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो रिया नजर नहीं आई। इसके बाद परिजन उसे खोजते हुए घर के दूसरे तल्ले पर स्थित कमरे में पहुंचे। कमरे का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। रिया फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद उसकी मां ने तुरंत इसकी सूचना पिता रौशन चंद्रवंशी को दी। सूचना मिलते ही पिता घर पहुंचे और बेटी को फंदे से नीचे उतारा।
Jharkhand Latest News: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी देर रात Tilaiya Police Station को दी गई। सूचना मिलने के बाद एएसआई अनुरंजन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कई दिनों से उदास रहती थी रिया
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रिया पिछले 10 से 15 दिनों से काफी उदास रहती थी। परिवार के सदस्य जब उससे उदासी का कारण पूछते थे, तो वह किसी को कुछ नहीं बताती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Jharkhand Latest News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रिया के पिता झुमरीतिलैया शहर में फुटपाथ पर कपड़े बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
Also Read: Jharkhand Summer Crisis: छड़वा डैम का जलस्तर घटा, हजारीबाग में गहराने लगा पानी संकट



