- कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति, इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
Jamshedpur: शहर के प्रतिष्ठित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में गवर्निंग बॉडी मीटिंग (GBM) सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति, भविष्य की विकास योजनाओं, NAAC तैयारी तथा विद्यार्थियों के बेहतर करियर अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कॉलेज प्रशासन और शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में शामिल हुए प्रमुख शिक्षाविद और पदाधिकारी
बैठक में जेम फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी Ruchi Narendran, जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर एएफ मदन, एनएसयू के कुलपति Dr. P. K. Pani, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव Dr. R. K. Karn, मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की प्राचार्या Dr. Rita Kumari तथा शिक्षिका प्रतिनिधि माला मंध्यान उपस्थित थीं।
शैक्षणिक योजनाओं और परीक्षा परिणामों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने कॉलेज की शैक्षणिक योजनाओं, परीक्षा परिणामों, सह-पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त गतिविधियों तथा आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके साथ ही सत्र 2026-28 के लिए एमसीए और एमबीए पाठ्यक्रमों की संबद्धता (Affiliation) के लिए आवेदन किए जाने की जानकारी भी साझा की गई।
NAAC प्रक्रिया को और मजबूत बनाने पर जोर
बैठक में कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रंजीत सर ने NAAC प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्रीन ऑडिट, एनर्जी ऑडिट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट कराने की सलाह दी। इसके अलावा विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विश्वविद्यालय टॉपर देने पर कॉलेज की सराहना
जेम फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी रुचि नरेंद्रन ने कॉलेज द्वारा लगातार विश्वविद्यालय टॉपर देने की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्ता आधारित शिक्षण व्यवस्था और छात्रहित में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जिस प्रकार शिक्षा और करियर उन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, वह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Also Read: Khunti News : भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर राम का निधन



