spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Road Accident News : टैंकर ने यात्री वाहन को मारी टक्कर,...

Related Posts

Jamshedpur Road Accident News : टैंकर ने यात्री वाहन को मारी टक्कर, तीन गंभीर

  • पटमदा में तेज रफ्तार तेल टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक पलटी, कई यात्री घायल

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के समीप बड़डीह इलाके में तेज रफ्तार तेल टैंकर ने यात्रियों से भरी टाटा मैजिक वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी।

जमशेदपुर से पटमदा जा रही थी यात्री वैन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। उस समय टाटा मैजिक वैन जमशेदपुर से पटमदा की ओर जा रही थी। वाहन में रोजमर्रा के यात्री, बाजार जाने वाले लोग और कुछ छात्र भी सवार थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे तेल टैंकर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में पलट गया। हादसे में मैजिक वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से सड़क पर बिखर गए।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कई घायल दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

भाग रहे टैंकर को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर टैंकर को रोक लिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारण मुख्य सड़क पर कुछ समय तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टाटा–पटमदा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है।

Also Read: Jamshedpur News : जमशेदपुर में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Latest Posts