spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलचाईबासाChaibasa News : रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी...

Related Posts

Chaibasa News : रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • टैगोर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण, गूंजे देशभक्ति और सम्मान के नारे

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली सेवा समिति चाईबासा की ओर से संचालित टैगोर पार्क पहुंचकर कविगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित करते हुए “रवींद्रनाथ टैगोर अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारों के साथ कविगुरु को याद किया। पूरे परिसर में श्रद्धा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने रखे विचार

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर विश्व साहित्य, संस्कृति और मानवता के महान प्रतीक थे। उन्होंने अपने साहित्य और विचारों के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति, प्रेम और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि टैगोर की रचनाएं आज भी लोगों को सत्य, सौंदर्य, मानवता और विश्वबंधुत्व की प्रेरणा देती हैं। समाज को उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राजश्री बनरा, सतीश पुरी, जय किशन बिरूली, प्रताप कटियार महतो, रितेश कुमार पिंटू, कामेश्वर विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, जूली खत्री, द्वारिका शर्मा, शशि दास, मोटू कारवा, रोहित दास, पप्पू राय, नवीन बानरा, सूरज ठाकुर और राहुल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कविगुरु की जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारे तथा सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

Also Read: Jharkhand Weather News : झारखंड में बारिश से मौसम सुहाना, कई जिलों में झमाझम वर्षा

Latest Posts