spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News : झारखंड क्षत्रिय युवा संघ ने धूमधाम से मनाई महाराणा...

Related Posts

Jamshedpur News : झारखंड क्षत्रिय युवा संघ ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती, शंखनाद और भजनों से गूंजा साकची

  • सौर्य दिवस के रूप में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Jamshedpur: के साकची मरीन ड्राइव गोलचक्कर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार को झारखंड क्षत्रिय संघ और उसकी युवा इकाई की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती को “सौर्य दिवस” के रूप में बेहद भव्य और श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा, महिलाएं और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे चौक और आसपास के क्षेत्र को भगवा ध्वज, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। महाराणा प्रताप की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया, जिसकी भव्यता लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो महाराणा प्रताप स्वयं सिंहासन पर विराजमान हों।

शंखनाद और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9:30 बजे पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ की गई। इसके बाद झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, शिवशंकर सिंह, मंजू सिंह और सचिव अमित सिंह के नेतृत्व में अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, आशुतोष राय, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री भूपेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

27 इकाइयों ने किया सामूहिक माल्यार्पण

कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की कुल 27 इकाइयों ने क्रमवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर तिलक और माल्यार्पण किया। महिला समिति का नेतृत्व महामंत्री मंजू सिंह ने जबकि युवा संघ का नेतृत्व महामंत्री कुंवर प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।

संगोष्ठी में महाराणा प्रताप के जीवन पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद अनिरुद्ध त्रिपाठी ने मुख्य वक्ता के रूप में महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान और धर्म रक्षा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन कभी भी मुगलों के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति समर्पण ही सच्ची देशभक्ति है। इसके अलावा संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने भी अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

सेवा शिविर और भजन कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र

शहर के 15 स्थानों पर बांटे गए शीतल पेय और खाद्य सामग्री। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की ओर से सामाजिक सेवा कार्य भी किए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के लगभग 15 स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए, जहां आम लोगों के बीच शीतल पेय पदार्थ और खाद्य सामग्री वितरित की गई। संघ के सदस्यों ने कहा कि सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

देशभक्ति गीतों से गूंजा आयोजन स्थल

कार्यक्रम में भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया। सोनारी निवासी प्रसिद्ध गायक सोनू दुलरुवा और उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों तथा महाराणा प्रताप से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव के रंग में रंगा नजर आया।

आयोजन को सफल बनाने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम का संचालन युवा संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंह और सुखदेव सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अमित सिंह, दिनेश सिंह, कुमार प्रभाकर, जयंत विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, शशि सिंह, हेमंत सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read: Jharkhand News: झींकपानी गैंगरेप मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Latest Posts