spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand News: ठेका मजदूर ने की खुदकुशी, मानसिक तनाव में था मजदूर,...

Related Posts

Jharkhand News: ठेका मजदूर ने की खुदकुशी, मानसिक तनाव में था मजदूर, पुलिस जांच में जुटी

  • मेघाहातुबुरु स्थित सेल क्वार्टर में फंदे से लटका मिला ठेका मजदूर, परिजनों में मातम

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ठेका मजदूर द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के क्वार्टर में रहने वाले 38 वर्षीय मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक बालाजी शर्मा मेघाहातुबुरु स्थित सेल क्वार्टर संख्या 12/5 ए-टाइप में अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से वह मानसिक तनाव में था और काफी परेशान नजर आ रहा था। उसने घर से बाहर निकलना लगभग बंद कर दिया था और खाना-पीना भी कम कर दिया था।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे बालाजी घर के एक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय घर में उसकी मां और बहन मौजूद थीं। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद उसकी मां ने खिड़की से झांककर देखा तो बालाजी फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

मां की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बालाजी को नीचे उतारा गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल इलाज के लिए किरीबुरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बालाजी शर्मा क्षेत्र में मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वह लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता था, जिसके कारण इलाके में उसकी अच्छी पहचान थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां और तीन बहनें हैं। बालाजी घर का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद किरीबुरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

Also Read: Jharkhand Crime: नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Latest Posts