spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलचाईबासाJharkhand News: प्रशासन ने की मेडिकल स्टोरों की जांच, वैध प्रिस्क्रिप्शन पर...

Related Posts

Jharkhand News: प्रशासन ने की मेडिकल स्टोरों की जांच, वैध प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवा बेचने का निर्देश

  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए चाईबासा में चला निरीक्षण अभियान, मेडिकल संचालकों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

Chaibasa: में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दवा निरीक्षक Sony Bara ने सदर बाजार स्थित मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया।

सूर्या और अग्रवाल मेडिकल स्टोर की जांच

निरीक्षण अभियान के दौरान Surya Medical Store और Agrawal Medical Store की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों में दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर और दवाओं के रखरखाव की व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

नियमों के पालन की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि मेडिकल संचालक औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। जांच में दोनों दुकानों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता सामने नहीं आई।

कोडीन युक्त सिरप की भी जांच

दवा निरीक्षक ने विशेष रूप से कोडीन युक्त सिरप की उपलब्धता की जांच की। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में इस तरह की दवा नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

वैध प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवा बेचने का निर्देश

अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी दवा की बिक्री केवल चिकित्सक के वैध प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही की जाए। साथ ही उन्हें यह भी कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई दे या बार-बार अनियमित तरीके से दवा खरीदने का प्रयास करे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या नजदीकी थाना को दी जाए।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए जिलेभर में नियमित जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध दवा कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।

Also Read: Jharkhand Festival: मंडा पूजा आदिवासी आस्था और संस्कृति का प्रतीक, इसे रखें सहेज कर : विधायक

Latest Posts