- ICSE और ISC परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों में खुशी की लहर
CISCE Result 2026 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने गुरुवार (30 अप्रैल) को ICSE (Class 10th) और ISC (Class 12th) परीक्षा के परिणाम (ISC 12th result 2026) घोषित कर दिए। ICSE ISC result India। ISC topper Shambhavi Tiwari. इस वर्ष भी परिणाम काफी बेहतर रहे और पास प्रतिशत पिछले वर्षों की तरह उच्च स्तर पर बना हुआ है। इस बार ICSE और ISC परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है।
शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, जमशेदपुर का बढ़ाया मान
जमशेदपुर की प्रतिभाशाली छात्रा शांभवी तिवारी ने ISC (कक्षा 12वीं) बायो साइंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की इस छात्रा शांभवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को न केवल परिवार, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। परिजनों का कहना है कि यह उपलब्धि राज्य के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर स्टेफी, वरिष्ठ शिक्षिका समर्पिता समेत सभी शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पिछले वर्षों का पास प्रतिशत भी रहा शानदार
- CISCE के आंकड़ों के अनुसार:
वर्ष 2025 में पास प्रतिशत : 99.09% - वर्ष 2024 में पास प्रतिशत : 99.47%
- वर्ष 2023 में पास प्रतिशत : 96.26%
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं :
results.cisce.org इसके अलावा DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना यूनिक आईडी (UID) और इंडेक्स नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।
पासिंग मार्क्स की जानकारी
- ICSE (10वीं) : न्यूनतम 33% अंक आवश्यक।
- ISC (12वीं) : न्यूनतम 35% अंक आवश्यक।
- 12वीं का स्तर अपेक्षाकृत कठिन होने के कारण पासिंग मार्क्स अधिक निर्धारित किए गए हैं।
छात्रों के लिए बनी प्रेरणा
शांभवी तिवारी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि यह सफलता देशभर के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी मेहनत और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Also Read: Jharkhand News: पलामू में पांकी रोड की बदहाल स्थिति पर भड़का जनआक्रोश, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान



