Palamu: जिले में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक और मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा:
“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन की दिशा तय करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।
टॉपर्स की शानदार उपलब्धि
मैट्रिक परीक्षा 2026 में जिले के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया:
- प्रीति कुमारी – 97.8% (प्रथम स्थान)
- प्रेम प्रकाश – 97.4%
- प्रिंस कुमार पाल – 97.4%
- सृष्टि कुमारी – 97.2%
- रूपा कुमारी – 97.2%
इन सभी विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।
अभिभावक और शिक्षकों की रही मौजूदगी
इस सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अभिभावक और संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Also Read: Jharkhand News : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती



