spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Crime : टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच...

Related Posts

Jamshedpur Crime : टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: के टाटानगर में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी।

लोको रनिंग रूम के पास वारदात

घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोको रनिंग रूम के पास हुई। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर के निवासी थे।

घात लगाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानेंद्र कुमार गौतम देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन की लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों की गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, मिला खोखा

सूचना मिलते ही ललित मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, जिससे स्पष्ट है कि वारदात पूरी योजना के तहत की गई। घटना के बाद अपराधी बागबेड़ा की ओर फरार हो गए।

व्यवसायिक विवाद का एंगल भी जांच में

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रेलवे में लोको पायलट होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े कारोबार में भी सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि रेलवे पार्किंग क्षेत्र में समतलीकरण कार्य की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे व्यवसायिक विवाद या आपसी रंजिश तो कारण नहीं है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, टीम गठित

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर दी गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Latest Posts