spot_img
spot_img
HomeझारखंडDeoghar Crime News : शादी में जा रहे युवक की गोली मारकर...

Related Posts

Deoghar Crime News : शादी में जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सीने में मारी गोली

Deoghar: के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

युवक की पहचान और घटना की जानकारी

मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजन कुमार लाल के रूप में हुई है, जो रिखिया थाना क्षेत्र के बिहाई गांव का निवासी था। वह दिनेश लाल का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, राजन गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह जयपुर मोड़ स्थित अपनी बहन के घर जा रहा है।

शादी समारोह में जाते समय हमला

मृतक के साले राहुल कुमार और अन्य चश्मदीदों के अनुसार, वे लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में जयपुर मोड़ के पास चाय पीने के लिए रुके थे, तभी एक अज्ञात वाहन से कुछ हमलावर पहुंचे और बिना किसी बहस के सीधे राजन के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही राजन जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल में शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल से पिस्टल बरामद

बताया जा रहा है कि हमलावर घटना के बाद अपनी पिस्टल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है, जिससे जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस जांच और संदिग्ध हिरासत में

मृतक के पिता दिनेश लाल ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा की बनेगी – दुलाल भुईयां

Latest Posts