spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News: तैलिक साहू महासभा ने धूमधाम से मनाई दानवीर भामाशाह की...

Related Posts

Jamshedpur News: तैलिक साहू महासभा ने धूमधाम से मनाई दानवीर भामाशाह की जयंती

  • श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई जयंती

Jamshedpur: साकची स्थित एमजीएम चौक (पुराना अस्पताल) पर गुरुवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा महान राष्ट्रभक्त और दानवीर भामाशाह की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके महान योगदान को याद किया।

राष्ट्रभक्ति और त्याग की मिसाल

वक्ताओं ने अपने संबोधन में भामाशाह जी के त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध के समय उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी थी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

लड्डू वितरण और सांस्कृतिक माहौल

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस आयोजन को सफल बनाने में विनोद गुप्ता, द्वारका प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, मनोज गुप्ता, शशिकांत महाराज और संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन और अधिक प्रेरणादायक बन गया।

भविष्य में भी जारी रहेगा आयोजन

आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Also Read: Jharkhand Weather Update: 25-26 अप्रैल को वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

Latest Posts