spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur में शुरू होगी “Labor Day Dialogue Series 2026”, AI, शिक्षा और...

Related Posts

Jamshedpur में शुरू होगी “Labor Day Dialogue Series 2026”, AI, शिक्षा और रोजगार पर होगी ग्राउंड चर्चा

  • नई पहल की शुरुआत

Jamshedpur: लेबर डे के अवसर पर E-Digital India और Jharkhand Prabhat के संयुक्त सहयोग से “Labor Day Dialogue Series 2026” की शुरुआत की जा रही है। यह खास सीरीज़ 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें AI, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जमीनी स्तर पर चर्चा की जाएगी।

पारंपरिक नहीं, ग्राउंड लेवल चर्चा

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मंचीय भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टीम अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से सीधे संवाद करेगी। इस दौरान विशेषज्ञों, छात्रों, उद्योग प्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ रियल बातचीत के जरिए मुद्दों को समझा जाएगा।

उद्घाटन में खास मौजूदगी

सीरीज़ के पहले दिन 23 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. इला कुमार शामिल होंगी, जो जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति हैं।

क्या है उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्रों और अभिभावकों को बदलते समय के अनुसार जागरूक करना है। AI (Artificial Intelligence), शिक्षा प्रणाली और रोजगार के नए अवसरों को समझाकर सही करियर दिशा देने पर फोकस किया जाएगा।

कहां-कहां होगी चर्चा

यह संवाद श्रृंखला शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जैसे:

  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी
  • E-Digital India सेंटर
  • कंपनियां और इंडस्ट्री
  • लेबर यूनियन कार्यालय
  • सफल छात्र और अभिभावकों के साथ इंटरैक्शन

युवाओं के लिए खास पहल

इस तरह की पहल युवाओं को वास्तविक स्थिति समझने, सही निर्णय लेने और भविष्य की तैयारी करने में मदद करेगी।

Also Read: Jharkhand Hheatwave Alert : जमशेदपुर, चाईबासा समेत झारखंड के पांच जिलों में पारा 42 डिग्री के पार, डाल्टनगंज सबसे गर्म

Latest Posts