spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Jugsalai Holding Tax Hike Protest : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी...

Related Posts

Jamshedpur Jugsalai Holding Tax Hike Protest : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में उतरे पार्षद, आंदोलन की चेतावनी

  • 15-20% टैक्स वृद्धि पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Jamshedpur Jugsalai Holding Tax Hike Protest : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की गई बढ़ोतरी को लेकर स्थानीय पार्षदों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया है। पार्षदों का कहना है कि नए सर्किल रेट और सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत लागू की गई यह वृद्धि आम नागरिकों, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित हो रही है।

मूलभूत सुविधाओं की कमी के बीच टैक्स वृद्धि पर नाराजगी

पार्षदों ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि जुगसलाई क्षेत्र में अभी भी सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं संतोषजनक स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बिना आधारभूत विकास किए टैक्स में वृद्धि करना जनविरोधी निर्णय है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही प्रकार के मकानों पर केवल लोकेशन और सड़क की चौड़ाई के आधार पर अलग-अलग टैक्स निर्धारित करना न्यायसंगत नहीं है। इससे क्षेत्र में असमानता बढ़ रही है और लोगों में असंतोष भी गहराता जा रहा है।

निर्वाचित प्रतिनिधियों को नजरअंदाज करने का आरोप

पार्षदों ने आरोप लगाया कि हाल ही में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बावजूद इस महत्वपूर्ण निर्णय में निर्वाचित प्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया गया। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।

सरकार से पुनर्विचार की मांग, आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में पार्षदों ने सरकार से मांग की है कि होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। साथ ही, जब तक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक इस वृद्धि को स्थगित रखा जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि नई कर प्रणाली लागू करने से पहले आम जनता और जनप्रतिनिधियों से राय ली जाए।

टैक्स वृद्धि वापस नहीं, तो उग्र आंदोलन : अनिल मोदी

पार्षद अनिल मोदी ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इस बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती है, तो सभी पार्षद और आम जनता मिलकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में पार्षद अनिल मोदी, पार्षद जीशान हुसैन, पार्षद शिल्पा तापड़िया, पार्षद सुरेंद्र कौर के अलावा समाजसेवी बड़ेलाल दुबे, रविशंकर तिवारी और ओम प्रकाश पाठक सहित अन्य लोग उपस्थितथे।

Also Read: Sendra Festival Meeting: वन विभाग और सेंदरा वीरों की बैठक, शिकार पर रोक के साथ शांतिपूर्ण आयोजन पर सहमति

Latest Posts